bpsc की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में।

BPSC

bpsc बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन जिसे हिंदी में बिहार लोक सेवा आयोग कहते है। यह परीक्षा एक राज्य स्तर की परीक्षा है इसलिए यह परीक्षा वर्ष में एक बार बिहार के अभ्यर्थियों के लिए प्रस्तावित की जाती है। bpsc की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को बिहार सरकार के विभिन्न पदों जैसे – राजस्व अधिकारी व श्रम अधिकारी इत्यादि के लिए चयनित किया जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से bpsc परीक्षा से सम्बंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से समझाया गया है। इसलिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़े।

bpsc full form

आज के समय में बहुत से अभ्यर्थी अनेको एग्जाम के लिए आवेदन तो कर देते है। लेकिन उनमे से कुछ ऐसे भी होते है जिनको इन परीक्षाओ के फुल फॉर्म तक नहीं पता होते है। इसलिए हम आपको बता दे ( बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ) bpsc full form होता है। जिसे हिंदी में बिहार लोक सेवा आयोग कहते है।

bpsc

 

bpsc चयन प्रक्रिया

bpsc की परीक्षा हर वर्ष अनेक विभागों में अधिकारियो के पद पर उम्मीदवारों को नियुक्त करने के लिए आयोजित की जाती है। bpsc परीक्षा की चयन प्रक्रिया सदैव तीन चरणों में प्रस्तावित की जाती है। तथा ये तीनो चरण निम्न है –

  • प्रारम्भिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार (Interview)

bpsc exam pattern

किसी भी परीक्षा में बैठने से पहले उसका एग्जाम पैटर्न जानना बहुत जरुरी होता है क्योकि एग्जाम पैटर्न जानने के बाद एक उम्मीदवार को परीक्षा देने में आसानी रहती है। इसलिए bpsc exam pattern निम्नलिखित है –

  • प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न – बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में एक बहुविकल्पीय प्रकार का एक सामान्य अध्ययन (General Studies) का पेपर होता है। यह पेपर कुल 150 अंको का होता है। जिसको करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की ओर 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जैसा की नीचे इस तालिका में दिखाया गया है। 
प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न –
विषय कुल अंक समय सीमा 
सामान्य अध्ययन (GS)1502 घंटे
  • bpsc मेंस एग्जाम पैटर्न – बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की मुख्य परीक्षा में कुल चार पेपर आयोजित किये जाते है। ये चारो पेपर डिस्क्रिप्टिव टाइप के होते है। ये पेपर सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर I , सामान्य अध्ययन पेपर II तथा एक ऑप्शनल होता है। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित किये गया है। वही हिंदी का पेपर 100 अंक का होता है तथा अन्य तीनो 300 – 300 अंक के होते है। जैसा इस तालिका में दर्शाया गया है –
पेपर अंक समय 
सामान्य हिंदी1003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर I3003 घंटे
सामान्य अध्ययन पेपर II3003 घंटे
ऑप्शनल3003 घंटे
  • साक्षात्कार (Interview) – bpsc बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू समाप्त होने के बाद एक एक फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इस मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम होता है। उन सभी उम्मीदवारों को एक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाता है। 

पात्रताएं –

  • इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए ।
  • उम्मीदवार के पास किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाला उम्मीदवार बिहार का निवासी होना चाहिए।

bpsc syllabus

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने से पहले उसके सिलेबस के विषय में अच्छी तरह जान लेना चाहिए ताकि परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नो को अच्छी तरह से हल कर सके। इसलिए आज हम bpsc syllabus के विषय में जानेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग का प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा का सिलेबस निम्नलिखित है –

  • प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस – बिहार लोक सेवा आयोग (bpsc) की प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स, भारत और बिहार का इतिहास, भूगोल, भारत की राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, आजादी के बाद बिहार की अर्थव्यवस्था, भारतीय आंदोलन में बिहार का योगदान इन्ही विषयो के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस तैयार किया जाता है। 
  • मुख्य परीक्षा सिलेबस – बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी व सामान्य अध्ययन पेपर- I से भारत का आधुनिक इतिहास, भारतीय संस्कृति , राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाये, सांख्यिकी विश्लेषण , रेखांकन व आरेख से प्रश्न पाछे जाते है। 
  • अध्ययन पेपर- II से भारत का भूगोल , भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका व प्रभाव से प्रश्न पूछे जाते है।

bpsc admit card

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानि बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए जोभी उम्मीदवार आवेदन करते है, उन सभी उम्मीदवारों के bpsc admit card परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले जारी कर दिए जाते है।

ऐसे ही bpsc या अन्य किसी भी सरकारी नौकरी, उनके एडमिट कार्ड या रिजल्ट इत्यादि को यहाँ एक ही स्थान sarkaariresult पर देख सकते है।