JSSC CGL की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

इस आर्टिकल में jssc cgl की हर महत्वपूर्ण जानकारी को बहुत ही आसान भाषा में समझाया गया है। फिर चाहे चयन प्रक्रिया हो या फिर इसमें मिलने वाली सैलरी। इसलिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पड़े –

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। jssc cgl की परीक्षा एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। तथा इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट तथा ब्लॉक स्प्लाई ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। आइये इस परीक्षा के सभी बिन्दुओ को विस्तार से समझते है –

jssc cgl चयन प्रक्रिया –

jssc cgl की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एक ऑफलाइन परीक्षा कराई जाती है। जिसको मुख्य परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। इस मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जाम होता है। अतः इस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न एवं पाठ्यक्रम को नीचे दर्शाया गया है –

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा ओ0 एम0 आर0 शीट पर आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा में कुल तीन पेपर होते होते है। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते है। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होता है। तथा उम्मीदवार द्वारा दिए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाती जाती है।

jssc cgl

 

jssc cgl परीक्षा तीन पालियो में ली जाएगी जिसमे प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा के पेपर -1 में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होते है जिनको करने के लिए उम्मीदवार को दो घंटे का समय दिया जाता है व पेपर -2 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है। जिसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। तथा वही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा के पेपर – 3 में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते है तथा इस पेपर को करने के लिए भी उम्मीदवारों को  दो घंटे का समय दिया जाता है। जैसाकि नीचे इस तालिका में दर्शाया गया है।

नोट – jssc cgl कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 30% अंक लाना अनिवार्य होता है।

पेपर – 1
विषय प्रश्न कुल अंक समय 
हिंदी भाषा601802 घंटे 
अंग्रेजी भाषा60180
कुल 120360
पेपर – 2
विषय प्रश्न कुल अंक समय 
क्षेत्रीय भाषा1003002 घंटे 
पेपर – 3
विषय प्रश्न कुल अंक समय 
सामान्य अध्ययन30902 घंटे 
सामान्य विज्ञान2060
सामान्य गणित2060
मानसिक क्षमता 2060
कंप्यूटर2060
झारखंड राज्य से सम्बंधित सामान्य ज्ञान 40120
कुल 150450

jssc cgl आयु सीमा –

jssc cgl की परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गयी है। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

शैक्षणिक योग्यता –

jssc cgl कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

jssc cgl syllabus

jssc cgl syllabus निम्नलिखित है –

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा के पेपर -1 में हिंदी भाषा , अंग्रेजी भाषा व पेपर -2 में क्षेत्रीय भाषा तथा पेपर -3 में सामान्य अध्ययन , सामान्य विज्ञान , सामान्य गणित , मानसिक क्षमता , कंप्यूटर तथा झारखंड राज्य से सम्बंधित प्रश्न इस परीक्षा में पूछे जाते है। 

jssc cgl के लिए योग्यताएं –

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा के लिए योग्यताएं निम्नलिखित है –

  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी होनी चाहिए।
  • jssc cgl की परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए ।
  • jssc cgl की परीक्षा में पंजीकरण करने वाला अभ्यर्थी झारखण्ड का निवासी होना चाहिए।

jssc cgl सैलरी –

jssc cgl झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) की परीक्षा के माद्यम से विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार चयनित किये जाते है। इसलिए अलग – अलग पदों के लिए अलग – अलग jssc cgl की सैलरी निर्धारित की गयी है। जैसा कि नीचे दर्शाया गया है –

असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर – पे मैट्रिक्स लेवल – 7,  (44900 रुपये से 142400 रुपये तक )
जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – पे मैट्रिक्स लेवल-2, ( 19900 रुपये से 63200 रुपये तक )
ब्लॉक स्प्लाई ऑफिसर – पे मैट्रिक्स लेवल-6, ( 35400 रुपये से 112400 रुपये तक )
प्लानिंग असिस्टेंट – पे मैट्रिक्स लेवल-5,  ( 29200 रुपये से 92300 रुपये तक )

हमें आशा है कि sarkaariresult के माध्यम से jssc cgl से सम्बंधित दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट है । ऐसे jssc cgl व अन्य सभी प्रकार के सरकारी रिजल्ट या उनके एडमिट कार्ड तथा सभी प्रकार की नौकरीओ इत्यादि की जानकारी आप एक ही स्थान, यहाँ पर देख सकते है।