upsssc लेखपाल की सम्पूर्ण जानकारी

UPSSSC

लेखपाल की भर्ती हर वर्ष उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन upsssc के द्वारा आयोजित की जाती है। 12वी क्लास पास करने के बाद लेखपाल की भर्ती के माध्यम सरकारी नौकरी पाना अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। जोभी उम्मीदवार इस परीक्षा के माध्यम से लेखपाल पद के लिए चयनित किये जाते है उन्हें गांव के राजस्व खाते व गाँवो के रिकॉर्ड बनाये रखने के लिए कहा जाता है। इस आर्टिकल में लेखपाल से सम्बंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी से आपको अवगत कराया जायेगा। इसलिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़े –

लेखपाल की चयन प्रक्रिया –

लेखपाल की चयन प्रक्रिया निम्न आधार पर की जाती है। लेखपाल की परीक्षा में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक PET की परीक्षा देनी होती है। जोभी उम्मीदवार इस PET की परीक्षा में अच्छे अंक पाते है। केवल वही उम्मीदवार upsssc लेखपाल के लिए आवेदन कर सकते है। 

upsssc

 

upsssc लेखपाल एग्जाम पैटर्न –

upsssc लेखपाल के पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है। ये सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते है। तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है। इस पेपर को करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाता है। जैसा नीचे इस तालिका में दर्शाया गया है –

विषय प्रश्नो की संख्या अंक समय 
सामान्य हिंदी25252 घंटे
गणित2525
सामान्य ज्ञान2525
ग्राम समाज व विकास2525
कुल 100100

upsssc लेखपाल आयु सीमा

लेखपाल की परीक्षा में आवेदन करने के लिए upsssc द्वारा निर्धारित उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लेखपाल के लिए  पात्रता –

लेखपाल पद के लिए पात्रताएं निम्नलिखित है –

  • लेखपाल की परीक्षा में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार PET की परीक्षा में सफल होना चाहिए।
  • उम्मीदवार 12वी पास होना चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

लेखपाल सैलरी –

upsssc द्वारा निर्धारित लेखपाल की सैलरी समयानुसार व अनुभव के अनुसार बढ़ती रहती है। वैसे प्रारम्भ में इनकी सैलरी 21700 रूपए होती है। जो बाद में बढ़कर 69100 रूपए तक जाती है।

हमें आशा है कि upsssc लेखपाल से सम्बंधित दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट है। ऐसे ही राज्य व केंद्र स्तर की सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन , रिजल्ट व एडमिट कार्ड इत्यादि को यहाँ एक ही स्थान sarkaariresult पर देख सकते है।