upsssc pet परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी।

UPSSSC PET

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन जिसे हिंदी में उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग कहते है। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा PET की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। upsssc pet परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में ग्रुप – बी एवं ग्रुप- c पदों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। यदि आप upssssc pet की परीक्षा में अच्छे अंक से पास नहीं होते है तो आप उत्तर प्रदेश की ग्रुप- बी एवं ग्रुप- c के अंतर्गत आने वाली किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे – अपर एवं लोवर डिवीज़न असिस्टेंट, सप्लाई इंस्पेक्टर, VDO , या लेखपाल इत्यादि पदों की भर्ती के लिए आप आवेदन नहीं कर सकते है।

इस परीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी के लिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़े –

upsssc pet

 

एग्जाम पैटर्न –

उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली upsssc pet का पेपर कुल 100 प्रश्नो का होता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया  है। इस पेपर को करने के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाता है। तथा सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते है। जैसा कि इस तालिका में दिखाया गया है –

विषय अंक समय 
भारतीय इतिहास52 घंटे 
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन5
भूगोल5
भारतीय अर्थव्यवस्था5
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन 5
सामान्य विज्ञान5
प्रारंभिक अंक गणित5
सामान्य हिंदी5
सामान्य अंग्रेजी5
तर्क एवं तर्कशक्ति5
करंट अफेयर्स10
सामान्य जागरूकता (General Awareness )10
अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन10
ग्राफ की व्याख्या10
तालिका की व्याख्या10

upsssc pet के लिए पात्रता –

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन upsssc pet के लिए पात्रताएं निम्नलिखित है –

  • इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वी पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए ।
  • आवेदन करने वाला उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए क्योकि यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।

upsssc pet admit card

इस परीक्षा में हर वर्ष हजारो की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते है। इसलिए upsssc pet admit card परीक्षा के कुछ हफ्ते पहले आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के जारी कर दिए जाते है।

upsssc pet result

upsssc pet result परीक्षा के सफलतापूर्वक प्रस्तावित होने के कुछ समय बाद आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का PET का स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाता है। क्योकि pet का स्कोर कार्ड ही उत्तर प्रदेश में upsssc द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप- B व ग्रुप-c परीक्षाओ के लिए अनिवार्य होता है।

upsssc pet या अन्य किसी भी नौकरी  व उनके एडमिट कार्ड या रिजल्ट इत्यादि को यहाँ sarkaariresult पर चेक कर सकते है।